ज्ञान भंडार

अगर आपको जीवन में रहना है हमेशा खुश तो इन 4 प्रकार की स्त्रियों से भूलकर भी ना करे शादी

शादी को जीवन का एक अहम हिस्सा माना गया है क्योंकि शादी ही जीवन को आगे बढ़ाने का जरिया हैं। इसलिए इसे मनुष्य के सोलह संस्कारों में भी रखा गया हैं। लेकिन किसी पुरुष के लिए सबसे अहम बात होती है शादी के लिए सही स्त्री का चुनाव क्योंकि शादी के बाद पुरुष को उसी स्त्री के साथ जीवन व्यतीत करना हैं। इसके लिए शास्त्रों में कुछ ऐसी स्त्रियाँ बताई गई है जिनसे शादी करने से बचना चाहिए ताकि आपके जीवन में कोई परेशानी ना आये। तो आइये जानते हैं किस तरह की स्त्रियों से शादी करने से बचना चाहिए।

बुरा बोलने वाली : कहा जाता है कि वाणी में ही मां सरस्वती का निवास होता है। जो स्त्री मधुर वाणी बोलने वाली होती है, उससे मां सरस्वती सदैव प्रसन्न रहती हैं। बुरे या कटु वचन बोलने वाली स्त्री का स्वभाव भी उसकी भाषा की तरह बुरा ही होता है। ऐसी स्त्री की वजह से घर में अशांति का वातावरण बना रहता है। इसीलिए ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए।

देर तक सोने वाली : देर तक सोने के कारण महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाती है। देर तक सोना आलस की निशानी होती है। आलसी स्त्री घर को साफ नहीं रख सकती। घर में लक्ष्मी की कृपा बनाएं रखने के लिए साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी होता है। घर में गंदगी होने से गरीबी बढ़ती है। साथ ही देर तक सोना कई बिमारियों का भी कारण बन सकता हैं। इसलिए ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए, जो देर तक सोती हो या आलसी हो।

अपार धन और निरोगी बनाते हैं शनि मंत्र

माता या पिता पक्ष की ओर से कोई रिश्ता हो : किसी भी व्यक्ति को उस स्त्री से कभी शादी नहीं करना चाहिए, जिसका हमारे पिता या माता की ओर से कोई रिश्ता हो। शास्त्रों में आपसी रिश्तेदारी या एक ही गोत्र में विवाह करना मना किया गया है। इससे जेनेटिक बीमारियां होने की भी संभावनाएं रहती हैं। जिस स्त्री से माता पक्ष से पांचवीं पीढ़ी तक और पिता पक्ष से सातवीं पीढ़ी तक रिश्ता जुड़ा हुआ हो, उससे शादी नहीं करना चाहिए।

दुष्ट पुरुष से संबंध रखने वाली : स्त्री को दुष्ट पुरुष से मेल-जोल नहीं बढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से वह कभी भी किसी मुश्किल में फंस सकती है। दुष्ट पुरुष उस स्त्री का उपयोग अपने निजी हित के लिए कर सकता है। उसकी संगत में रहने से स्त्री का स्वभाव भी वैसा हो सकता है। ऐसा होने से उसके चरित्र में भी दोष आ जाता है। इसलिए ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए, जो दुष्ट पुरुष से संबंध रखती हो।

Related Articles

Back to top button