अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

नहीं रहें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश का शुक्रवार रात करीब 10 बजे निधन हो गया। वे 94 साल के थे। सीनियर बुश 1989 से 1993 तक अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे। इसके आठ साल बाद उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद संभाला। एचडब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश का निधन भी इसी साल अप्रैल में हो गया था।

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश का निधन हो गया है। वो रक्त में संक्रमण के रोग से ग्रसित थे। हाल ही में उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो लंबे समय से बिमारी के कारण व्हील चेयर पर थे। बुश के परिवार ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी। उनके बेटे एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एक बयान में कहा, ‘जेब, नील, मार्विन, डोरो और मैं यह घोषणा करते हुए काफी दुखी हैं कि 94 वर्ष के सराहनीय जीवन के बाद हमारे प्रिय पिता का निधन हो गया।’ जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रवक्ता ने उनका यह बयान ट्विटर पर जारी किया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश एक सदचरित्र व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ पिता थे। सीनियर बुश के शासन में 1991 में अमेरिका ने गल्फ युद्ध जीता था। वे अगले राष्ट्रपति चुनाव में बिल क्लिंटन से हार गए थे। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अमेरिकी सेना में रहकर अहम भूमिका निभाई। वे टेक्सास से सांसद रहे। इसके अलावा वे केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) के निदेशक भी रहे। भारत आने वाले 5वें राष्ट्रपति जॉर्ज डबल्यू बुश थे। बुश ने साल 2006 में भारत का दौरा किया था। बुश ऐसे वक्त में भारत आए थे, जब 9/11 आतंकी हमले के खिलाफ अमेरिका ने अफगानिस्तान में युद्ध छेड़ा हुआ था। अप्रैल 2018 में उनकी पत्नी बारबरा बुश का निधन हुआ था। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला व साक्षरता के प्रसार के लिए काम करने वाली बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हुआ था। बुश के परिवार में बेटे व पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा नील मार्विन और जेब, बेटी डोरोथी बुश कोच और 17 पोते-पोतियां, नाती-नातिन हैं। साल 2001 में जब जॉर्ज डब्ल्यू. बुश राष्ट्रपति बने, अमेरिकी इतिहास में बारबरा बुश एकमात्र ऐसी महिला बनीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में अपने पति और बेटे को राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होते देखा।

Related Articles

Back to top button