अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

बड़ा खुलासा : चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा

शंघाई : भारत में अपना लम्बा व्यापार फैलाये अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं। पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने सोमवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि चीन और दुनिया के लोगों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है क्योंकि अब तक यही माना जाता था कि जैक मा किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं और न ही इसके बारे में किसी को खबर थी। जैक मा कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता वाले उन 100 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने सुधार की प्रक्रिया के जरिए देश को आगे बढ़ाने में मदद की। गौरतलब है कि जैक मा चीन के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, फोर्ब्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 2.54 लाख करोड़ रुपये (35.8 अरब डॉलर) है।

Related Articles

Back to top button