लखनऊ

बाथरूम में फिसलकर गिरे यूपी के मुख्य सचिव, सिर में चोट

alok-ranjan_1462427060उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन बुधवार सुबह बाथरूम में फिसलकर गिर गए। उनके सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए फौरन लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
 

मुख्य सचिव के घायल होने की सूचना मिलते ही सीएम अखिलेश यादव ने भी उनका हालचाल लिया। जानकारी के मुताबिक उनके सिर में दोनों तरफ चोट है और टांके लगे हैं।

लोह‌िया संस्थान के अध‌िकार‌ियों से म‌िली जानकारी के मुताब‌िक, आलोक रंजन को कोई अंदरूनी चोट नहीं है। हेड इंजरी की वजह से टांके लगाए गए हैं। मुख्य सच‌िव पूरी तरह से ठीक हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button