उत्तराखंड

रेशमा बिष्ट की तलाश को लेकर सीएम धामी गंभीर, एसएसपी टिहरी से फोन पर ली जानकारी; अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतापनगर क्षेत्र निवासी रेशमा देवी के लापता होने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने रेशमा के परिजनों को आवश्यक सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी तलाश के लिए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एसएसपी टिहरी से फोन पर मामले की जानकारी ली और रेशमा की तलाश के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

लापता व्यक्ति की तलाश में तकनीकी और वैज्ञानिक संसाधनों के इस्तेमाल के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति के लापता होने का मामला उसके परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक और संवेदनशील होता है। ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध तकनीकी और वैज्ञानिक संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने तलाश और जांच की कार्रवाई को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

अब तक की कार्रवाई की समीक्षा कर उठाए जाएं जरूरी कदम

सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को मामले में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करने और रेशमा की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच और तलाश की कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि परिजनों को मामले की जांच और तलाश में हो रही प्रगति से लगातार अवगत कराया जाए, ताकि उन्हें कार्रवाई की स्थिति की जानकारी मिलती रहे।

रेशमा की सकुशल तलाश के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा

मुख्यमंत्री ने रेशमा के परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील प्रकरण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि रेशमा की सकुशल तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी संभावित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

Related Articles

Back to top button