अन्तर्राष्ट्रीय

वियतनाम में बाढ़ से 13 की मौत, बारिश जारी रहने का अनुमान

हनोई : भारी बारिश और बाढ़ की वजह से वियतनाम में हुए विभिन्न हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पीड़ित पांच प्रांतों क्वांग त्री, थुआ थिएन हुए, क्वैंग नैम, क्वैंग न्गाय और बन दन्ह हैं। बाढ़ ने लगभग 12,000 हेक्टेयर चावल और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया और करीब 163,500 मवेशी और पालतू जानवर मारे गए। इस साल के पहले 11 महीनों में वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं, ज्यादातर तूफान, बाढ़ और भूस्खलन में 189 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 140 अन्य घायल हुए हैं। वियतनाम में 8 और 9 दिसंबर के बीच भारी बारिश हुई है। केंद्रीय वियतनाम में थान होआ से बिन्ह दीन तक बाढ़ आ गई। राष्ट्रीय प्राधिकरण की पहली रिपोर्ट के अनुसार 363 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। 3834 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। 380 हेक्टेयर धान की फैसला को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि 746 हेक्टेयर नकदी फसलें नष्ट हो गई हैं।

वियतनाम में इस आपदा की वजह से अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि मध्य वियतनाम में बाढ़ से होने वाली मौत की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बिन्ह डिन प्रांत के अधिकारियों ने बुधवार को छह मौतों की सूचना दी, जबकि पांच मौतें क्वांग नाम में हुई हैं, जबकि क्वांग त्रि में दो और थुआ थिएन-ह्यू में एक आदमी के मरने की सूचना है। शनिवार और रविवार के बीच देश भर में 24 घंटे की अवधि में 635 मिमी बारिश होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button