जीवनशैली

श्रद्धा कपूर का फिटनेस मंत्र है शकरकंद, ऐसे खुद को रखती हैं हमेशा मेंटेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट और सुंदर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। अपनी इसी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वो काफी मेहनत भी करती हैं। आप भी जानिए खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए श्रद्धा कपूर क्या-क्या करती हैं।

श्रद्धा कपूर का फिटनेस मंत्र है शकरकंद, ऐसे खुद को रखती हैं हमेशा मेंटेनshraddha kapoor  खुद को फिट और स्लिम रखने के लिए एक्सरसाइज और डांस के साथ प्रोपर डाइट भी लेती हैं। उनका मानना है कि फिट बॉडी के लिए एक्सरसाइज के साथ बैलेंस डाइट भी बेहद जरुरी है। वे रोजाना दो घंटे वर्कआउट करती हैं। उनके हिसाब से फिटनेस एक फन है। इसलिए वे कभी-कभी योगा और दूसरी एक्टिविटीज करती रहती हैं। वह फिट रहने के लिए डांस भी करती हैं।

shraddha kapoor को घर का खाना बहुत पसंद है। वो जंक फू़ड, फैटी और अनहेल्दी खान-पान को अवॉइड करती हैं। इसके अलावा श्रद्धा को शकरकंद खाना भी बहुत पसंद है। कई बार उन्होनें इसकी फोटो भी पोस्ट की है। श्रद्धा को वेजीटेरियन खाना ज्यादा पसंद है, क्योंकि उसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रहती है। अपनी डाइट में वो ज्यादा से ज्यादा प्रोटिन वाली चीजें शामिल करती हैं। साथ ही डीनर के सही समय का भी ख्याल रखती है।

रात को लेट खाना खाने से सही तरीके से पचाने में दिक्कत होती है। इसलिए shraddha रात को 8 बजे ही खाना खा लेती है,जिससे खाना सही से पच सके। फिट बॉडी के लिए वह वर्कआउट से डेढ़ घंटे पहले थोड़ा मील लेती हैं ताकि उनके शरीर को एनर्जी मिले। जिम के बाद श्रद्धा ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और सब्जियां खाती हैं।

Related Articles

Back to top button