अन्तर्राष्ट्रीय

सेना की वर्दी में आए हैवान, 125 लड़कियों समेत गर्भवती महिलाओं के साथ कर डाली दरिंदगी

खार्तूम : दक्षिण सूडान में पिछले 10 दिन में 125 महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार की शर्मनाक घटनाएं समाने आई हैं। महिलाओं के साथ हो रही रेप की इन वारदातों ने हर किसी को सन्न कर दिया है। इन सबके बीच अच्छी बात यह है कि इन महिलाओं की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। सीमापार से डॉक्टर इन महिलाओं का इलाज करने के लिए पहुंचे हैं, जिन्हें इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर किस तरह से इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप की घटनाओं में इतनी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। हैवानों की हैवानियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बलात्कार जैसी घिनौनी वारदातें बुजुर्ग महिलाओं से लेकर बच्चियों और गर्भवती महिलाओं के साथ ही की गई हैं। पिछले 10 दिनों में जिस तरह से महिलाओं के साथ यहां रेप के मामले सामने आए हैं उसके बाद पीड़ित महिलाओं को राहत कैंप में भेजा जा रहा है और उनका यहां इलाज चल रहा है।

तमाम महिलाओं का यहां चैरिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय मीडिया से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक दरिंदे महिलाओं के कपड़े, जूते, चप्पल तक को लूटकर ले जा रहे हैं, यही नहीं लूटेरे लोगों के राशन कार्ड को भी छीन कर ले जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र मिशन के मुखिया डेविड शीयर के मुताबिक यह घिनौनी हरकत कुछ नौजवानों ने की है जोकि सेना के पोशाक में यहां आए थे। इस घटना के बाद राहत कैंपों में सुरक्षाबलों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। वहीं इस पूरी घटना के बारे में अभी तक सूडान सरकार की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि दक्षिण सूडान में पिछले 4 वर्षों से सिविल वॉर चल रहा है और यहां विद्रोहियों को कुछ बड़े देश हथियार सप्लाई कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अभी तक यहां पर 3,82000 लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button