Lifestyle News - जीवनशैली

सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ खाएं 2 हरी इलायची, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

आज के समय में ज्यादातर लोग अपने बढ़ते मोटापा के कारण परेशान रहते हैं। शरीर के अलावा चेहरे के फैट से भी लोग हमेशा परेशान रहते हैं। कुछ लोगों की तो ये परेशानी होती है कि उनका शरीर तो पतला है लेकिन फेस फैट बहुत ज्यादा होता है। अदर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो हम आपकी इस परेशानी को खत्म करने का एक तरीका बताते हैं। ये तरीका बहुत ही आसान भी है।

सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ खाएं 2 हरी इलायची, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान अगर आप अपने चेहरे के फैट को कम करना चाहते हैं तो हरी इलायची का सेवन करें। इसके लिए रोजाना रात को खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी के साथ सिर्फ दो इलायची का खाएं। आपको हरी इलायची को मुंह में रखना है और इसे बारीक होने तक चबाना है। इसका स्वाद थोड़ा कड़वा जरूर होगा। लेकिन ये कड़वा स्वाद आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

डबल चिन से छुटाकारा पाने के लिए मसाज भी एक अच्छा तरीका है। इसके लिए विटामिन ई वाला तेल लेकर उसे हल्का गर्म करके गर्दन और ठोढ़ी की अच्छी तरह मसाज करें। गर्दन से शुरू करते हुए हलके हाथों से ऊपर की ओर ले जाते हुए मसाज करें। अगर आप रोजाना सोने से पहले इस तरह से मसाज करेंगे तो आपको कुछ ही दिनों में इसका असर नजर आने लगेगा।

इसके अलावा इलायची के और भी कई सारे फायदे हैं। खाना खाने के बाद इलायची का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं। साथ ही पेट की जलन से भी राहत दिलाता है। अगर आपको लगातार उल्टी जैसा महसूस हो रहा हो तो भी आप छोटी इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोगों को ढेर सारा काम करने के बाद भी रात को नींद नहीं आती।

Related Articles

Back to top button