ज्ञान भंडार

18 अगस्त 2021 का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: आज आपकी राशि से पंचम स्थान में सूर्य बुध का संयोग बना है जो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आप अपने प्रयास और बुद्धि से बिगड़ते काम को भी बना लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा, आय के साधनों में वृद्धि होगी। सेल्स मार्केटिंग का काम करने वालों के लिए दिन व्यस्ततापूर्ण लेकिन लाभप्रद होगा। सफर में संयम रखने की सलाह है। सेहत के मामले में आपको और आपके जीवनसाथी को अपना ध्यान रखने की जरूरत है। भाग्‍य स्‍कोर : 77 प्रत‍िशत

वृषभ: आज का दिन वृष राशि वालों के लिए कुछ उलझा हुआ रह सकता है। कार्यक्षेत्र में इनकी व्यस्तता बढ़ेगा। व्यापारियों को कारोबार में लाभ के लिए खूब परिश्रम करना होगा। नौकरी करने वालों को आज संयम और समझदारी से काम करना होगा, अधिकारियों से तनाव का संयोग भी बना हुआ है। शाम का समय आपको कुछ अनुकूल महसूस होगा। सामाजिक संबंध लाभप्रद होंगे। आज तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों एवं रचनात्मक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन: आज अचानक ही संतान को कष्‍ट म‍िलने से मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन से प्रसन्नता हो सकती है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत रहेगा।

कर्क: आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। शेयर में समझदारी से न‍िवेश करेंगे तो आशा के अनुकूल लाभ पा सकेंगे। आज शाम से लेकर रात तक शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको कुछ ऐसे लोगों से मिलने का मौका भी मिलेगा जो आपके मनोबल को बढ़ाएंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा जिससे घर का माहौल भी सुखद महसूस होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत

सिंह: आज सिंह राशि वालों का दिन उलझन वाला रह सकता है। माता की सेहत हो लेकर चिंता हो सकती है, इनका ध्यान रखें। कोई नया काम या अनुबंध करने में जल्दबाजी न दिखाएं। आज संभव है कि सिंह राशि के लोग यात्रा की योजना बनाएं और अंतिम समय में योजना को स्थागित कर दें। राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर मानसिक कष्ट दे सकते हैं। शाम से लेकर देर रात तक किसी धार्मिक स्थान या मंदिर में देव दर्शन कर सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 53 प्रत‍िशत

कन्या: आज लेन देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में निर्णायक हो सकता है। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार की भी संभावना है। शाम से लेकर रात का समय प्रियजनों के दर्शन व हास्य-परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रत‍िशत

तुला: आपके ल‍िए आज का दिन विशेष शुभ कारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी आवश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। यह भी संभव है कि पिछले कईं महीनों से अटका काम आपका शुरू हो जाए या काम पूरा हो जाए। रात के समय मित्रों या परिवारा के साथ मनोरंजक पर व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में आज संयम से काम लें, खरीदारी भी आपको सोच-समझकर करनी चाहिए। छोटी अवधि के निवेश हों या कम अवधि तक चलने वाले सामान हो उनकी खरीदारी से आपको बचना चाहिए। अच्छी बात यह है कि आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, कार्यक्षेत्र में ज्ञान और अनुभव का लाभ पा सकेंगे। सगे-संबंधियों से सहयोग और सुख मिलेगा। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यों की खुशी होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 76 प्रत‍िशत

धनु: आज का दिन घनु राशि वालों के लिए खट्टा-मीठा रहने वाला है। घर परिवार की कोई समस्या हल हो जाने से आप राहत महसूस करेंगे। शाम का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा, मन में प्रसन्नता रहेगी और लाभ का संयोग भी बनेगा। वैसे संतान से संबंधित विषयों को लेकर आज धन खर्च का योग है। सलाह है कि अदालती मामलों में बेहद सावधानी से चलें। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 72 प्रत‍िशत

मकर: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। हालांकि दोपहर बाद शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का साथ और सहयोग आज आपको विशेष सम्मान और लाभ दिलाएगा। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, आपना ध्यान रखें। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 75 प्रत‍िशत

कुंभ: आपके लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यही नहीं आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि भी कराएगा। कोई रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि के समय व्यापार के भागीदारों तथा भाई बंधुओं से तनाव हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

मीन: आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होने का योग है। आज उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होने का योग है। आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 89 प्रत‍िशत

Related Articles

Back to top button