अजब-गजबफीचर्ड

31 मार्च 2018 : दैनिक राशिफल

सभ्यता की शुरुआत से जीवन के सभी सामान्य पहलुओं से संबंधित घटनाओं को समझने और अनुमानित करने के लिए ज्योतिष का उपयोग किया जाता है। विभिन्न संस्कृतियां प्राचीन ज्योतिषीय प्रथाओं में समान तरीके से प्रस्तुत की गई हैं। इसका उपयोग व्यापक रूप से व्यक्तिगत अध्ययन के लिए किया जाता है,व्यापार संबंधी मुद्दों, कैरियर, वित्त, स्वास्थ्य, विवाह, रिश्तों आदि पर अंतर्दृष्टि मिल सके। आज यानी 31 मार्च 2018 का राश्फिल निम्न है-
मेष : जातक किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की उन्नति होने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। प्रेम जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। सफ़ाई का विशेष ध्यान रखें और चिंता मुक्त जीवन जीने की कोशिश करें। जातक को पैसों की तंगी हो सकती है। इसलिए धन सोच-समझकर ख़र्च करना ही बेहतर।
शुभ अंक 3 रंग पीला।
वृषभ : परिवार या साथ के कुछ लोगों से अनबन होने की संभवना। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पुराना रोग खत्म होगा तो नया शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों को सीनियर्स की मदद मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले इन दिनों में न लें तो बेहतर।
शुभ अंक 4, रंग गुलाबी रंग।
मिथुन : जातक भावुक रहेंगे, थोड़ी उदारता भी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका से संबंधों में मजबूती आएगी। बड़ी बीमारियों के प्रति सावधान रहें। व्यापार में नए जोखिम न लें। शुभ अंक 9, रंग हरा।

कर्क : घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन मिलने की उम्मीद। दाम्पत्य जीवन का समय उत्तम। स्वास्थ्य गिर सकता है सवधानी की जरूरत। नौकरी पेशा लोगों को उच्च पद व प्रतिष्ठा मिलने के आसार।
पैसा कमाने के लिए यह अवधि अनुकूल। आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव।शुभ अंक 1, रंग आसमानी।
सिंह : पारिवारिक सुख में दिन-ब-दिन बढ़ोत्तरी होने के आसार। प्रेमी के साथ विवाह करने का मन बना रहे हैं तो यह समय जातक के लिए शुभ। व्यस्तता अधिक होने से सेहत प्रभावित हो सकती है। छात्रों की बाधाएं दूर हो सकती हैं, मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। आर्थिक स्थिति के लिए समय लाभकारी हो सकता है। शुभ अंक 1, रंग लाल।

कन्या : निर्णय स्वयं लेने के चलते जातक पर दबाव अधिक रहेगा। प्रेमी से संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम जताने का उत्तम समय। सिरदर्द और पेट दर्द से परेशानी बढ़ सकती है। मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स से जुड़े लोगों को अधिक फ़ायदा मिलने और वेतन वृद्धि होने के आसार। जल्दबाज़ी में किये गए निवेश के फैसले विपरीत हो सकते हैं। शुभ अंक 8, रंग नीला।

तुला : पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े किसी दोस्त की मदद से आपकी उन्नति हो सकती है। जीवनसाथी के तरफ से कोई क़ीमती उपहार मिलने के आसार। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता। नौकरी में नई ज़िम्मेदारी व पद मिल सकती है। निजी प्रयासों से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग से आपको कोई बड़ी आर्थिक सफलता प्राप्त मिल सकती है। शुभ अंक 9, रंग बैंगनी।

वृश्चिक : पुराने दोस्तों से मिलने के योग। किसी काम में वे आपके लिए मददगार साबित होंगे। मन में कई तरह के विचार भी चलते रहेंगे। मधुर वाणी से अपने काम पूरे करवा लेंगे।काम का बोझ थोड़ा कम होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन अनुकूल हो सकता है। आपको इसका पूरा फायदा भी उठाना चाहिए। शुभ अंक 7, रंग काला।
धनु : जातक आज बहुत उत्साह में रहेंगे। भावुक होकर व्यवहार करेंगे तो झंझट में फंस सकते हैं। पेट से सम्बंधित समस्या हो सकती है। भाग-दौड़ भी हो सकती है और रुकावटें आने के भी योग। शुभ अंक 2, रंग पीला।

 

मकर : जातक के प्रयासों से परविारिक जीवन सुखमय, आर्थिक लाभ संभव। जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक मदद मिल सकती है। जोश, ऊर्जा, उमंग व उत्साह से भरे रहेंगे। उच्च पद, मान-सम्मान, प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। जातक को पुरस्कृत भी किया जा सकता है। संपति अथवा ज़मीन के कारोबार से आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत। शुभ अंक 8, रंग नारंगी।
कुंभ : घनिष्ठ मित्र का साथ आपको मानसिक राहत दे सकता है। दांपत्य जीवन में आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। संयम व धैर्य से काम लेना आपके लिए अनिवार्य होगा।छात्रों को स्वास्थ्य के मामले में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। मान-सम्मान प्राप्त होने के आसार। आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं, आर्थिक लाभ होने की उम्मीद। शुभ अंक 5, रंग लाल।
मीन : परिचार, मित्रों, सम्बन्धियों की मदद से जातक को उन्नति मिलने के आसार, शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य हो सकता है। सुस्ती या बेचैनी हो सकती है। खानपान पर ध्यान देना होगा। परिश्रम से विद्यार्थी सफल होंगे। व्यापार में कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। शुभ अंक 6 , रंग सफेद।

Related Articles

Back to top button