अजब-गजबफीचर्ड

दैनिक राशिफल : 2 अप्रैल 2018

दैनिक कुंडली या आज का राशिफल पूरे दिन के लिए तैयार रहने में आपकी सहायता करता है। दैनिक राशिफल संक्षिप्त में पूरा दिन बताता है। आज का राशिफल निम्न है-

मेष : परिवार व संतान के प्रति आपका लगाव कुछ ज्यादा रहेगा। आपसी रिश्तों में प्रेम व सौहार्द की पराकाष्ठा आपको देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में परिवर्तन की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल। शुभ अंक 1 रंग सफेद।

वृषभ : जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके प्रेम संबंध बहुत गहरे हो सकते हैं। मानसिक और शारीरिक थकान से परेशान हो सकते हैं। आज हो सकता है आप अपनी पाचन क्षमता से ज्यादा कुछ खा लें। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग नहीं मिल पाएगा।
आपको कोई बड़ा फैसला भी लेना पड़ सकता है। आपके काम बनेंगे। इनकम बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावट भी खत्म हो सकती है। शुभ अंक 8, रंग पीला।
मिथुन : आपके दिमाग में जो सवाल चल रहे हैं उनके जवाब अपने आप मिल भी सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। पेट संबंधित बीमारियां होने के भी योग। बातचीत में संकोच न करें। कोई काम शुरू करने के लिए जरूरी आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। व्यापार में अनुभवी लोगों से सलाह लें। शुभ अंक 4, रंग लाल।

कर्क : भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग व समर्थन आपको मिलेगा। अपने बच्चों की उन्नति व तरक़्क़ी से आपकी ख़ुशी का ठिकाना न रहेगा। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय बहुत श्रेष्ठ रहने के आसार हैं। लव लाइफ के मामले में आपका झुकाव अपने प्रेमी की तरफ कुछ अधिक रहेगा। योग व ध्यान का सहारा लेकर आप अपनी कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा सकते हैं।आर्थिक मामलों में आमदनी अच्छी रहेगी। शुभ अंक 9, रंग पीला।
सिंह : लोगों को साथ लेकर चलें तभी सफलता मिलेगी, जातक को जीवन साथी से सलाह लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। विद्यार्थियों को मेहनत से भी अच्छी सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार में बहुत मुनाफा नहीं होने वाला है आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। शुभ अंक 2, रंग गुलाबी।

कन्या : पारिवारिक, जमीन-जायदाद की कोई उलझन, नौकरी की खोज और कानूनी मामलों में दिन निकल सकता है। जीवनसाथी की सेहत के लिए चिंतिन रहेंगे। मांशपेशियों में खिंचाव हो सकता है। पदोन्नति के योग। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा। नए लोगों से मिलेंगे और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। शुभ अंक 7, रंग नीला।

तुला : रिश्तों को कायम करने के लिए संभलकर चलने की ज़रूरत है।वैवाहिक जीवन के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। आप अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम की अधिकता को महसूस करेंगे। पिता की गिरती सेहत का ख़्याल रखें। वकालत और सर्जन के लिए समय अनुकूल, करियर में पदोन्नति हासिल करेंगे। शुभ अंक 8, रंग नीला।

वृश्चिक : व्यापार, पैसों और कानून से जुड़े मामलों में अच्छी पहल और सौदे कर सकते हैं। नए दोस्त मिलेंगे, जिनसे आप काफी कुछ नई चीजें सीख सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत में कुछ खास बदलाव नहीं होंगे। बहुत हद तक सेहत सामान्य हो सकती है। पहले से चल रही शारीरिक परेशानियां कम हो सकती है। आत्मविश्वास के साथ जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम। ऊर्जा और उत्साह को बनाये रखने पर आपको आय में मनोवांछित फ़ायदे मिल सकते हैं। कार्यों में परिश्रम को बढ़ाने से जातक को अच्छा धन लाभ हो सकता है। शुभ अंक 6, रंग आसमानी।
धनु : पारिवारिक व सामाजिक तौर पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाक़ातें हो सकती हैं जो कि आगे चलकर आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह अवधि सौहार्दमय रहेगी। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलता रहेगा। आपकी तंदुरस्ती बने रहने के संकेत हैं।आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और आप ख़ुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। ज़मीन-जायदाद से जुड़ा काम करने वालों को ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में अनुकूल परिणाम आपके हाथ लग सकते हैं। शुभ अंक 3, रंग हरा।
मकर : शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। जीवन साथी से विचारों में तालमेल का अभाव भी जातक को देखने को मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय काफी उत्तम। सेहत सामान्य, कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आर्थिक तौर पर आपके लिए थोड़ी सावधानी बरतें। शुभ अंक 5, रंग काला।
कुंभ : स्वास्थ्य ख़राब रहने से आपका धन ख़र्च होने की संभावनाएं रहेंगी। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है। जीवनसाथी को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी ख़ुशियों में वृद्धि होना संभव है। क्रोध की अधिकता व चिड़चिड़ापन संभव। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशगमन कर सकते हैं। नौकरी के चलते आप यात्राएं कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए फूंक-फूंक कर कदम रखने वाला होगा। शुभ अंक 9, रंग नारंगी।
मीन : घरेलू सुख-सुविधाओं की वस्तुएं जुटाने में आप मग्न रहेंगे। तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। कार्यक्षेत्र के चलते आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगी। व्यापारी बंधुओं को अच्छा लाभ मिलने के संकेत। आर्थिक स्थिति उत्तम। शुभ 1, रंग बैंगनी।

Related Articles

Back to top button