अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन के 50 पाउंड के नोट पर हो सकता है भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का चेहरा

भारत के मशहूर वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस का नाम ब्रिटेन के 50 पाउंड के नए नोट पर छपने वाले चेहरे के लिए नामित किया गया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने सोमवार को जानकारी दी कि उसके पास पहले चरण में करीब एक लाख 74 हजार 112 नाम आए हैं। इन नामों में से एक वैज्ञानिक का चेहरा 2020 में जारी होने वाले नोट पर होगा। बोस के अलावा जाने-माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का नाम भी इस सूची में शामिल है।

पुलिस उत्पीड़न का सामना करते हैं

बोस का जन्म ब्रिटिश राज के दौरान 1858 में बंगाल में हुआ था। बोस ने वनस्पति विज्ञान में कई महत्वपूर्ण खोज की हैं। उन्होंने ही साबित किया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। इसके अलावा उन्हें रेडियो विज्ञान का भी पितामह माना जाता है। वह अमेरिकी पेटेंट हासिल करने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक थे। बैंक ऑफ इंग्लैंड के मुताबिक, नामांकन भेजने की आखिरी तिथि 14 दिसंबर है, जिसके बाद अंतिम नाम तय किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button