जीवनशैली
जाने ये लाल रंग किस का है प्रतीक, कैसे आपके जीवन को कर सकता है प्रभावित
![जाने ये लाल रंग किस का है प्रतीक, कैसे आपके जीवन को कर सकता है प्रभावित](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/17-1347866819-rose.jpg)
कहते हैं कि हर रंग का अपना एक अलग-अलग महत्व होता है। आपके जीवन में भी ऐसा कई बार हुआ होगा जब आपने समय के अनुसार पहनने के लिए रंगों का चुनाव किया होगा। खुशियों के मौके पर हम अधिकांश लाल रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं।लाल रंग सिर्फ खुशी का इजहार करने का एक जरिया मात्र नहीं है बल्कि ये रंग आपके जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है।लाल रंग ना सिर्फ आपके लुक को प्रभावित करता है बल्कि इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य और वास्तु पर भी पड़ता है। लाल रंग व्यकित के भीतर साहस और ताकत भरने का काम करता है।ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार लाल रंग का आपके जीवन में क्या है महत्व और कैसे ये आपको प्रभावित करता है।
अक्सर लोग अपने जीवन में अपना कुछ बड़ा हासिल करने के लिए अपने सामने एक बड़ा लक्ष्य रखते हैं।अगर आप भी अपनी लाइफ में ऐसा ही कोई लक्ष्य लेकर बैठे हैं तो अपने कमरे में लाल रंग का प्रयोग करें।लाल रंग आपकी महत्वकांक्षाओं और दृढ़ संकल्प को बनाए रखता है।लाल रंग आपके इरादों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
![जाने ये लाल रंग किस का है प्रतीक, कैसे आपके जीवन को कर सकता है प्रभावित](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/17-1347866819-rose.jpg)
लाल रंग से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। वास्तु के मुताबिक घर के बाथरुम और नालियों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ऐसे में नकारात्मक उर्जा से बचने के लिए लाल तौलिए का इस्तेमाल करना चाहिए। लाल रंग आपकी इच्छा शक्ति को बढ़ावा देता है।
कमरे में लाल रंग की मोमबत्ती का इस्तेमाल करना अच्छा माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से आसपास के वातावरण में मौजूद नकारात्मक उर्जा खत्म हो जाती है। इसके अलावा ह्रदय रोगियों के लिए लाल रंग अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए ऐसे लोगों को लाल रंग से दूर रहना चाहिए।
लाल रंग एनर्जी का प्रतीक है। अगर आपके अंदर इच्छाशक्ति कम हो रही हो तो लाल रंग आपकी इच्छाशक्ति को बढ़ावा देता है। लाल रंग हमारे अंदर के इमोशंस को भी बढ़ाने का काम करता है।