अन्तर्राष्ट्रीय
गोलीबारी से दहला मेक्सिको, 6 लोगों की मौत कई घायल

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी के उपनगर इज़्टापलापा में बदमाशों के एक गिरोह ने गोलीबारी कर छह लोगों की हत्या कर दी तथा तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया। अभियोजक दफ्तर ने रविवार को यह जानकारी दी। अभियोजक दफ्तर ने कहा, इज़्टापलापा के पड़ोसी शहर लॉस रेयेस कुल्हुआकन में गोलीबारी के कारण एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा दो महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। हमले के दौरान वे लोग सार्वजनिक स्थल पर थे। अभियोजक दफ्तर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार एक कार में आए चार अपराधियों द्वारा गोलीबारी करने के दौरान पीडि़त शराब पी रहे थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए। अभियोजक कार्यालय ने सामूहिक हत्या के संबंध में जांच शुरू कर दी है।