ज्ञान भंडार

शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के 10 मंत्रों का जाप, नहीं होगी आर्थिक तंगी

ज्योतिष : धन की देवी मां लक्ष्मी को बताया गया है। मां लक्ष्मी जिस पर प्रसन्न हो जाती हैं उनके लिए पृथ्वी स्वर्ग जैसी प्रतीत होती है। लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करने वाले उपासक को शुभ फल प्राप्त होता है। लक्ष्मी हिन्दू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं। वह भगवान विष्णु की पत्नी हैं। पार्वती और सरस्वती के साथ, वह त्रिदेवियों में से एक हैं और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। जिनका उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद के श्री सूक्त में मिलता है।

आईपीएल 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब को मुंबई इंडियन्स ने 48 रन से हराया

मां लक्ष्मी सब पर मेहरबान नहीं होतीं। उन्हें खुश करने के लिए कठिन साधना करनी पड़ती है। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करने वालों पर मां कृपा बरसातीं हैं। मान्यता है कि शुक्रवार को विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर धन की वर्षा करती हैं। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में शांति बनी रहती है और हर मनोकामना पूरी होती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या हैं मंत्र—
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।
ॐ आं ह्रीं क्रौं श्री श्रिये नम: ममा लक्ष्मी
नाश्य-नाश्य मामृणोत्तीर्ण कुरु-कुरु
सम्पदं वर्धय-वर्धय स्वाहा:।
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे
तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये,
धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं अर्ह नम: महालक्ष्म्यै
धरणेंद्र पद्मावती सहिते हूं श्री नम:।
ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट
ऊं श्रीं, ऊं ह्रीं श्रीं, ऊं ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।
ॐ श्रीं श्रियै नमः

।।।।खबरों की दस्तक।।।।

Related Articles

Back to top button