अन्तर्राष्ट्रीय

मशहूर पॉप संगीतकार बर्ट बछराच का निधन, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

अमेरिका : मशहूर (Famous) अमेरिकी पॉप संगीतकार (American Pop Musician) बर्ट बछराच (Burt Bacharach) को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। कंपोजर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। वो 8 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। वहीं उनके फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बर्ट बछराच एक संगीतकार के साथ-साथ गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और पियानोवादक भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बर्ट बछराच 8 ग्रैमी अवॉर्ड्स के साथ-साथ 3 ऑस्कर अवॉर्ड्स भी हासिल किए थे। उनके कंपोजिशन में ‘एलफी’, ‘आई विल नेवर फॉल इन लव अगेन’, ‘वॉक ऑन बाय’, ‘दिस गाय्ज इज इन लव विद यू’, ‘प्रोमिसिस प्रोमिसिस’, ‘डू यू नो द वे टू सेन जोस’ और ‘आई से ए लिटल प्रेयर’ जैसे कई हिट्स शामिल है।

बता दें कि बर्ट बछराच का जन्म 12 मई, 1928 को अमेरिका में मिसौरी के कैनसस सिटी में हुआ था। उन्होंने 1950 के दशक की सैकड़ों पॉप गीतों की रचना की थी।

Related Articles

Back to top button