ज्ञान भंडार

अगर जीवन में नहीं मिल रही सफलता तो रोज करें इन मंत्रों के जाप

अगर जीवन में नहीं मिल रही सफलता तो रोज करें इन मंत्रों के जाप

एक साधु ने बताया था कि कहीं यात्रा करो तो इस मंत्र का जाप करो

सर्वेश्वरेश्वराय सर्व विघ्न विनाशिने मधुसूदनाय स्वाहा।

नृसिंह भगवान के स्मरण करने से महान संकट की निवृत्ति होती है। मैंने जप के द्वारा संकट से छुटकारा पाया है। इसीलिए मैं मंत्रों में विश्वास रखता हूं।

[divider][/divider]

जब कोई भयानक आपत्ति से घिरा हो अथवा महान अनिष्ट की आशंका हो तो इस मंत्र का अधिक से अधिक जप करते रहना चाहिये।

उग्र वीर महाविष्णु ज्वलन्तं सर्वतो मुखम्।
नृसिंह भीषण॔ भद्रं मृत्युं मृत्युं नमाम्यहम्।।

[divider][/divider]

किसी कष्ट से छूटने के लिये इस मंत्र का भी जप लाभप्रद होता है –

रां रां रां रां रां रां रां रां कष्टं स्वाहा ।।

[divider][/divider]

सर्व क्लेश हर मंत्र

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नम:।।

इस मंत्र के जप का बहुत माहात्म्य लिखा है यदि यह कठिन प्रतीत होता है तो केवल “श्री कृष्णाय नमः” इसी मंत्र को जप करते रहने से साधक के जीवन में सभी कुछ अनुकूल होता जाता है।

[divider][/divider]

नीचे लिखे मंत्र को सिद्ध कर लेने से गाय के रोग दूर किये जा सकते हैं भूत-प्रेत बाधा का निवारण हो सकता है।

स्थाने ह्रषीकेश तब प्रकीत्र्या जगत्प्रह्रध्य त्यनुरज्यते च।
रक्षांसि भीतानि दिशो द्रवन्ति सर्वे नमस्यन्ति च सिद्ध संघाः।

[divider][/divider]

इस मंत्र को 3000 जप करो। पुनः जब आवश्यकता हो तब मिट्टी के शुद्ध पात्र या अन्य पात्र में जल लेकर 7 बार मंत्र पढ़ कर दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली जल में फिरा दो। उसी जल को रोगी को पिला दो, शेष कुछ जल उसके अंगों में छिड़क दो। बाधा दूर न होने तक नित्य करते रहो।

ऐं ह्रीं थीं नमो भगवते हनुमते मम कार्येषु ज्वल ज्वल प्रज्वल असाध्यं साधय साधय मां रक्ष रक्ष सर्व दुष्टेभ्यो हूं फट् स्वाहा।

[divider][/divider]

इस मंत्र को शुक्ल पक्ष के मंगलवार से प्रारंभ करके नित्य १०० बार जप करते रहने से कठिन से कठिन न्याययुक्त कार्य सिद्ध हो जाता है।

पवन तनय बल पवन समाना।
बुधि विवेक विज्ञान निधाना।।

[divider][/divider]

इसे नित्य जप करने से मुकद्दमा में जीत हो जाती है।

हं हनुमते रुद्रात्म्काय हूं फट्।

इस मंत्र को १ लाख जप करते हुए श्री राम जानकी का ध्यान रखने से सब प्रकार की सिद्धि सुलभ होती है। शुद्ध स्थान में घृत का दीपक जलाकर जप करना सिद्धि में शीघ्र सहायक होता है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : सूर्य का राशि परिवर्तन लोगों को कर देगा मालामाल, करें उपाय 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button