जीवनशैलीस्वास्थ्य

तनाव से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, स्ट्रेस कम करने में मिल सकती है राहत

नई दिल्ली: कोरोनाकाल के बाद तनाव और डर का माहौल बढ़ा है। इस स्थिति से बच्चे भी अछूते नहीं हैं। पुराने आंकड़ों के अनुसार, भारत में 84 फीसदी लोग तनाव से प्रभावित हैं। तनाव कम करने के लिए लोग संगीत, व्यायाम, योग और ध्यान का सहारा लेते हैं। इसके अलावा विटामिन से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थ भी तनाव कम करने में मददगार माने जाते हैं। ये खाद्य पदार्थ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ सेहत को बेहतर रखने में भी मदद करते हैं।

ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व तनाव कम करने में मददगार माने जाते हैं। तनाव की स्थिति में शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की जरूरत होती है।

संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा तनाव हार्मोन को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा संतरा उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने और तनाव हार्मोन को कम करने में भी सहायक बताया जाता है।

पालक
पालक एक पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जी है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। पालक तनाव और चिंता को दूर करने में मददगार माना जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने और उच्च रक्तचाप से परेशान लोगों के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है।

अंडे
अंडे में कई तरह के विटामिन, खनिज, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व तनाव कम करने में मदद कर सकते हैं। अंडे में मौजूद कोलीन मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है और तनाव से राहत दिलाने में भी इसकी भूमिका बताई जाती है।

एवोकाडो
एवोकाडो में विटामिन बी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो तनाव से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड वसा और पोटैशियम भी मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व रक्तचाप कम करने और तनाव से राहत पाने में मदद कर सकते हैं।

अश्वगंधा
अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे तनाव से राहत दिलाने और शरीर को मजबूत रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तनाव का असर नींद पर भी पड़ सकता है। ऐसे में तनाव से राहत पाने के लिए रात में सोने से पहले अश्वगंधा का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Back to top button