उत्तर प्रदेशलखनऊ

केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र विरोधी : मुरली मनोहर पाण्डेय

शशांक शेखर सिंह बने राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के प्रभारी मुरली मनोहर पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की दोनों सरकारें छात्र विरोधी हैं। जब तक छात्र आयोग एवं युुवा आयोग का गठन नहीं होगा, तब तक छात्रों की समस्याओं का निदान सम्भव नही है। छात्र अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकते रहते हैं और उनका कोई सुनने वाला नही होता है, बेतहाशा फीसवृद्धि, कोचिंग सेण्टरों की मनमानी से छात्र एवं अभिभावक हमेशा परेशान रहते हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थी कांग्रेस रोजगारपरक शिक्षा, शिक्षा का एकीकरण एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण की लड़ाई लड़ता रहेगा।
श्री पाण्डेय ने बताया कि तारिक अनवर के निर्देश से राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा द्वारा छात्रों, युवाओं की आवाज़ शशांक शेखर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश के छात्र संगठन मजबूत होगा। इसके पूर्व में मुरली मनोहर पाण्डेय राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से उनकी जगह शशांक शेखर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले महीने राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस का प्रान्तीय अधिवेशन लखनऊ में होगा जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा होंगे।

Related Articles

Back to top button