उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत सरकार द्वारा सीएमएस छात्रा को चार लाख रुपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा अनामिका दोहरे को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. छात्रा को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि अनामिका ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2017 में अखिल भारतीय स्तर पर ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन के फलस्वरूप विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु अनामिका को भारत सरकार के डिपार्टमेन्ट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल बोर्ड परीक्षाओं में कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं तथापि शैक्षिक उपलब्धियों के अलावा सामाजिक सरोकारों एवं रचनात्मक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहे हैं।

Related Articles

Back to top button