उत्तर प्रदेशलखनऊ

राज्य स्तरीय स्पेलिंग प्रतियोगिता में सीएमएस छात्र को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-8 के मेधावी छात्र अभिज्ञान शर्मा ने कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘विज नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता’ के ग्रैण्ड फिनाले में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता हेतु अर्हता अर्जित की है। प्रतियोगिता का नेशनल राउण्ड कोलकाता में आयोजित किया जायेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, इलाहाबाद एवं वाराणसी आदि विभिन्न जिलों से पधारे छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने इंग्लिश ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा व मेघात्व का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों को उनके अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर आंका गया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।

Related Articles

Back to top button