उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएमएस गोमती नगर को प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय’ का खिताब

वरिष्ठ प्रधानाचार्या मंजीत बत्रा व प्रधानाचार्या आभा अनन्त का हुआ सम्मान

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के खिताब से नवाजा गया है एवं इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की सीनियर प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को एक भव्य समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शैक्षिक पत्रिका ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ के तत्वावधान में गुरूग्राम, हरियाणा के लीला एम्बियन्स होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन भी उपस्थित थी। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। शर्मा ने बताया कि शैक्षिक पत्रिका एजुकेशन वर्ल्ड के तत्वावधान में आयोजित एक सर्वेक्षण में देश भर के आई.एस.सी. बोर्ड से मान्यता प्राप्त पब्लिक विद्यालयों को विभिन्न मानकों पर आँका गया तथापि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने शैक्षिक उत्कृष्टता, लीडरशिप/मैनेजमेन्ट, ऐकेडमिक रेप्यूटेशन, फैकल्टी कम्पीटेन्स, लीडरशिप क्वालिटी, स्पोर्टस एजुकेशन आदि खरा उतरते हेतु लखनऊ का एवं उत्तर प्रदेश का सबसे बेहतरीन स्कूल कहलाने का गौरव प्राप्त किया है।
सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि अपनी अनूठी शिक्षा पद्धति के कारण सी.एम.एस. आज देश के टॉप विद्यालयों में शामिल हैं एवं इन्हीं उपलब्धियों का परिणाम है कि लखनऊ आज सारे देश में ‘क्वालिटी एजूकेशन’ का केन्द्र बन गया है जो कि लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ व विद्वान शिक्षकों को जाता है जिनकी अतुलनीय निष्ठा व परिश्रम की बदौलय सी.एम.एस. देश ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button