उत्तर प्रदेशलखनऊ

नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-5 की छात्रा अनन्या अग्रवाल ने लखनऊ आईकॉन नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने कला-कौशल व प्रतिभा का लोहा मनवाया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनन्या ने नृत्य प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया तथापि प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मैडल, प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Back to top button