उत्तर प्रदेशलखनऊ

छायाकार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल ने दुःख व्यक्त किया

लखनऊ : प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने वरिष्ठ छायाकार संजय त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री संजय त्रिपाठी ने लम्बे समय तक राष्ट्रीय सहारा सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में फोटो जर्नलिस्ट का कार्य किया है। श्री त्रिपाठी को फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान हेतु कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। श्री त्रिपाठी के निधन से फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुःखी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button