राजनीतिराष्ट्रीय

देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल है:मोदी

mumपुणे (एजेंसी)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा माहौल है और लोगों ने आगामी लोकसभा चुनावों मे कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने फैसला कर लिया है। श्री मोदी ने यहां लोहेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुयेकहा कि वह पूरे देश में दौरा कर रहे हैं और देख रहे हैं कि लोग अगले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं। कांग्रेस पिछले नौ वर्षों के शासनकाल में लोगों से किये गये वादे पूरे करने में असपकल रही है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार श्री मोदी ने देश में हुये घोटालों के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा कि लोगों को कांग्रेस को देश के राजनीतिक पटल से हटा देना चाहिये एक उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिये साम्प्रदायिक राजनीति कर रही है जो देश के लिये बहुत खतरनाक है। श्री मोदी ने दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार की आलोचना करतेहुये कहा कि दिल्ली को लोग अब देश की राजधानी कहने के बजाय..बलात्कार की राजधानी.. कहने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button