जीवनशैली

पेट नहीं रहता है साफ तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

अगर सुबह-सुबह पेट साफ नहीं होता है तो पूरा दिन खराब रहता है। काम करने का मन नहीं करता है और शरीर में भी आलस सा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी खाने-पीने की आदतों को सुधारें और पेट का सही तरीके से ध्यान रखें। इसके लिए ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि हम उन चीजों के सेवन ना करें जिससे हमारे पेट पर बुरा असर पड़े। जानिए कौन सी हैं वो चीजें जिससे आपको दूर रहना चाहिए।

पेट नहीं रहता है साफ तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है या पेट से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होती है तो दूध से बने किसी भी प्रोडक्ट का सेवन ना करें। दूध से बने प्रोडक्ट को पचाने में परेशानी होती है। जिससे कब्ज या एसिडिटी की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। इसके साथ ही फास्ट फूड, तली हुई चीजें, चिप्स का सेन ना ही करें। क्योंकि इन चीजों में फैट बहुत ही ज्यादा होता है जिससे खाना पचने में बहुत ही ज्यादा समय लगता है।

वैसे तो केला खाना पचाने में काफी मदद करता है। लेकिन जब पेट खराब हो तो कच्चा केला गलती से भी नहीं खाना चाहिए। इससे पेट की समस्या आर ज्यादा बढ़ जाती है।

पेट के लिए अजवायन का पत्ता किसी अमृत से कम नहीं है। ये पेट की परेशाना को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अजवायन के पत्तो में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है जो पेट में गेस्ट्रिक जूस को बढ़ने से रोकता है। इससे पेट का डाइजेशन सी रहता है और खाना भी सही तरीके से पचता है। पेट में अपच ,गैस व जलन की समस्या होने पर इसके पत्तों का काढ़ा बना कर पीलें, या फिर आप चाहें तो पत्तों को डायरेक्ट खा भी सकते हैं।

Related Articles

Back to top button