अद्धयात्मजीवनशैली

9 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र, जानिये व्रत रखने के नियम

नई दिल्ली : हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व नवरात्र इस बार 9 अप्रैल 2024 से शुरू होने जा रहा है। यह पर्व मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार पूरे देश में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भक्त देवी का आशीर्वाद पाने के लिए उपवास करते हुए उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं।

व्रत रखने वाले व्यक्ति को नवरात्र के दौरान जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निवृत होकर स्नान करना चाहिए।

नौ दिनों के व्रत के दौरान भक्तों को शराब, तंबाकू और मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए।
नवरात्र के व्रत के दौरान नाखून काटने, बाल कटवाने या दाढ़ी काटने से बचना चाहिए।
व्रती कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, दूध, साबूदाना, आलू और फलों का सेवन कर सकते हैं।
नवरात्र के व्रत में सरसों का तेल और तिल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हालांकि मूंगफली का तेल और घी का उपयोग किया जा सकता है।
रोजाना उपयोग वाले नमक के सेवन से बचना चाहिए, जबकि सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है।
व्रतियों को दिन में सोने से बचना चाहिए।
साधक को हमेशा साफ कपड़े पहनने चाहिए और चमड़े से बने कपड़ों व चीजों से दूर रहना चाहिए। साथ ही काले कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए।
बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को व्रत रखने से बचना चाहिए।
नवरात्रि के इन नौ दिनों के दौरान, मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button